फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: री-मॉडलिंग के बाद भी खत्म नहीं हो पाए ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन पर री-मॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद भी ब्लॉक लगने का सिलसिला जारी है। जंक्शन पर बाकी बचे काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मंगलवार को जंक्शन पर दो घंटे की अंतराल में आठ ब्लॉक लिए गए।
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक अप लाइन पर आठ ब्लॉक लिए गए थे। ब्लॉक के दौरान पीसीटीएम, ओएचई लाइन और पी एंड टी कार्य किए गए। ब्लॉक के दौरान लाइन पर ट्रेनों का आवागमन थमा रहा। कार्य पूरा होने के बाद ब्लॉक खोले गए। प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो गया।
ब्लॉक के दौरान जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। पूरा प्लेटफार्म यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ रहा। भीड़ ज्यादा होने के कारण ट्रेन आने पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें