फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक को धमकी, टीवी पर बहुत बोलते हो, तुम्हें और बेटे को मार डालेंगे...हमारे नेता ने आदेश दिया है

Sun, 01 Sep 2024 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 UP Mathura News: टीवी चैनल पर एक राजनीतिक पार्टी की महिला प्रमुख के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि टीवी पर बहुत बोलते हो, हमारे नेता ने आदेश दिया है। तुम्हें और तुम्हारे बेटे को मार डालेंगे। 
 
विज्ञापन
मांट विधायक राजेश चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उनके बेटे को अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद भाजपा विधायक और उनका परिवार दहशत में है। विधायक से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन पता लगा रही है। दरअसल, भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कुछ दिन पहले एक निजी प्रादेशिक टीवी चैनल पर एक राजनीतिक पार्टी की महिला प्रमुख के खिलाफ बयान दिया था। उन्हें सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी बताया था। इसके बाद से अज्ञात लोगों द्वारा विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकियां और गालियां दी जा रही हैं। उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिल रही है।




 

सोशल मीडिया एक्स पर लिखा जा रहा है कि जो भी विधायक की जीभ काटकर लाएगा। उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त को रात 8 बजकर 47 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया। धमकी देते हुए कहा कि टीवी पर बहुत बयान देते हो। हमारे नेता ने तुम्हें जान से मारने का आदेश दिया है। तुम कुछ भी कर लो। हमसे बच नहीं पाओगे।

 
विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत में विधायक ने लिखा है कि उनके परिवार को खतरा है। ये असामाजिक तत्व कुछ भी कर सकते हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें