नगर पालिका कोसीकलां भाजपा के खाते में गई
इसी क्षेत्र में नंदगांव नगर पंचायत में भाजपा की लाजवंति को हराकर राष्ट्रीय लोकदल की मंजूदेवी को जीत मिली है। हालांकि जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां भाजपा के खाते में गई है। यहां धर्मवीर अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इसी क्षेत्र के बरसाना नगर पंचायत में आप से विजय सिंह जीते हैं। इसी तहसील के चौमुहां नगर पंचायत में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय सुषमा सिंह ने भाजपा के बिहारी लाल को हराया है।
किस सीट पर किसको मिली जीत
गोवर्धन क्षेत्र में भी भाजपा के विधायक ठाकुर मेघश्याम का जादू नहीं चल सका है। गोवर्धन नगर पंचायत में निर्दलीय प्रभादेवी को जीत मिली है। हालांकि राधाकुंड में भाजपा से रामफल मुंशी और सौंख नगर पंचायत में भाजपा से योगेश नंबरदार जीते हैं। भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बलदेव विधानसभा क्षेत्र की बलदेव नगर पंचायत में भाजपा को मात मिली है।
गोकुल नगर पंचायत में भाजपा काबिज
बलदेव नगर पंचायत से निर्दलीय डॉ मुरारीलाल ने भाजपा के मेरूकांत पांडेय को हराया है। जबकि, राया नगर पंचायत में निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा के राकेश शर्मा को हराया है, जबकि महावन नगर पंचायत में निर्दलीय मंजूदेवी ने जीत दर्ज की है। इस विधानसभा की गोकुल नगर पंचायत में भाजपा एक बार फिर काबिज होने में सफल हो गई है। यहां फिर से संजय दीक्षित विजयी हुए हैं।
कहां से कौन जीता
विधायक राजेश चौधरी के मांट विधानसभा की एक मात्र नगर पंचायत बाजना भी भाजपा को नहीं मिल सकी है। इस तरह भाजपा के खाते में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत गई हैं। इनके अलावा एक राष्ट्रीय लोकदल, एक आम आदमी पार्टी और एक बसपा ने भी नगर पंचायत जीती हैं। आधा दर्जन नगर पंचायतों पर निर्दलियों ने कब्जा किया है।