फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा प्रत्याशी ने भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं से लगवाए ठुमके, नोटिस

विज्ञापन
सभा में नृत्य करती कलाकार
विज्ञापन
छाता(मथुरा)। नगर पंचायत चौमुहां से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल ने मंगलवार सुबह भीड़ जुटाने के उद्देश्य से डांस पार्टी को बुलाया। इसी कार्यक्रम में बाद में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई और कार्यक्रम रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में प्रत्याशी को नोटिस दिया गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिहारी लाल ने चौमुंहा के रामलीला मैदान में सभा आयोजित की थी। इसमें भीड़ जुटाने के लिए दो महिलाओं को बुलाया। वे नाच रही थी और इसका वीडियो भी तत्काल वायरल हो गया। इसकी जानकारी प्रशासन को मिलते ही उप जिला मजिस्ट्रेट कुमारी श्वेता सिंह ने कार्यक्रम रुकवा दिया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को भाजपा प्रत्याशी पर कार्रवाई करने के लिए कहा और नोटिस थमाते हुए पूछा कि क्यों ना आपके विरुद्ध आचार संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें