फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: दो बसों की भिड़ंत में घायल यात्रियों को अस्पताल ने थमाया बिल, इस तरह हुआ माफ

Tue, 16 Jan 2024 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में हुए घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल सहित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां निजी अस्पताल के द्वारा घायलों को 26 हजार रूपये के बिल थमा दिया गया। ये देख घायल यात्री परेशान हो गए। फिर विधायक ने फोन किया, जिसके बाद उनका बिल माफ हो सका। 
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की भिड़ंत में घायलों को जिला अस्पताल सहित राया स्थित संगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां करीब 7-8 घायलों को उपचार दिया गया। दोपहर में जब घायलों को डिस्चार्ज किया गया तो उन्हें 26 हजार रूपये के बिल थमा दिए गए। उन्हें बिना बिल भरे अस्पताल से बाहर जाने नहीं दिया।
विज्ञापन


घायलों में एक व्यक्ति इटावा आरएसएस का पदाधिकारी भी शामिल था। उन्होंने बिल देखा तो उन्होंने किसी के माध्यम से बलदेव विधायक पूरन प्रकाश को फोन कर इससे अवगत कराया। विधायक पूरन प्रकाश ने इस बारे में सीएमओ को फोन किया। सीएमओ ने संगी अस्पताल संचालक को फोन पर बिल न लिए जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद घायलों के बिल माफ कर दिए गए।

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि संगी अस्पताल संचालक द्वारा घायलों को बिल थमाने के संबंध में विधायक पूरन प्रकाश का फोन आया था। इसके बाद संगी अस्पताल संचालक को फोन किया गया। इसके बाद अस्पताल संचालक ने बिना बिल लिए ही सभी घायलों को जाने दिया। इस संबंध में विधायक पूरन प्रकाश ने एसडीएम महावन और अस्पताल संचालक को फोन किया था। अस्पताल संचालक डॉ. राहुल सारस्वत ने बताया कि घायलों को बिल नहीं दिए गए। विधायक के फोन आने से पहले ही घायल अस्पताल से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें