फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बकाया वसूली को आज भी खुले रहेंगे बिल काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत निगम बकाया वसूली के लिए दिन रात एक किए है। यही कारण है कि बुधवार को शहरी क्षेत्र के बकाया जमा कराने को काउंटर रात में भी खुले रहे। साथ ही बृहस्पतिवार को नवरात्र की छुट्टी होने के बाद भी काउंटर खोले रखने का निर्णय अधिकारियों ने लिया है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में एक ही दिन शेष है। ऐसे में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जितना काम कर सकते हैं कर रहे हैं। बिल जमा होने वाले काउंटर को रात में भी खोलने के निर्देश अधीनस्थों दिए हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को नवरात्र की छुट्टी होने के बाद भी बकाया राशि जमा कराने को काउंटर खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को शहरी क्षेत्र में एक हजार से एक लाख तक के 4882 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इन पर एक करोड़ 3 लाख 76 हजार रुपये का बकाया था। वहीं एक करोड़ 61 लाख 20 हजार रुपये का बकाया वसूलने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें