फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा:  ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत; मजदूरी करके लौट रहे थे घर

Mon, 30 Oct 2023 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 मथुरा से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से मजदूरी करके घर लौट रहे दो बाइक सवार दोस्तों को ऊंचा गांव के समीप ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायलों को पुलिस उपचार के लिए ले जा रही थी। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी दो दोस्त अन्नू (18) पुत्र खैम चंद और राजकुमार (24) पुत्र बदनो मकानों में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम करते थे। दोनों रोज की तरह काम करके रविवार रात मथुरा से लौट रहे थे। जैसे ही ऊंचागांव के समीप पहुंचे सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हॉस्पिटल ले जाते समय दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार मथुरा से मजदूरी करके लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें