फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता में सिक्योरिटी गार्ड से बाइक व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता कोतवाली के पिलहोरा चौमुंहा बंबा पर हनुमान मंदिर के पास बुधवार शाम तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी पर कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड से लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित से बाइक और मोबाइल लूटकर बदमाश भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


तरौली जनूवी निवासी हरी सिंह पुत्र शिव सिंह चौमुहां स्थित गैस एजेंसी पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह बुधवार शाम गैस एजेंसी से घर पर जा रहे थे, तभी छाता कोतवाली अंतर्गत पिलहोरा चौमुंहा बंबा पर हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक टक्कर मारकर गिरा दी।
इसके बाद हथियारों के बल पर हरी सिंह से मोबाइल व बाइक छीन कर फरार हो गए। सूचना पर जैंत, छाता थाने की पुलिस पहुंची। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें