फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज रज उत्सव: गायक हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमी श्रीकृष्ण नगरी, सपेरा ग्रुप की बीन भी बनी आकर्षण

Wed, 02 Nov 2022 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने प्रसिद्ध शिव शिव संकरा, शिव समा रहे,  ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया प्रस्तुत किया। शिव भजनों का यह दौर देर रात तक यूं ही जारी रहा।
विज्ञापन
शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपाष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी शिवमय हो गई। भजन गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोला कि उपस्थित जन समूह शिव-शिव के गीतों पर झूम उठा। मंगलवार को धोलीप्याऊ रेलवे मैदान पर ब्रज रज उत्सव का शुरुआत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने की।  
विज्ञापन


इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। पीलीभीत से आए बाल कलाकार सम्यक पाराशर का बांसुरी वादन और स्वामी हरिदास संगीत व नृत्य अकादमी वृंदावन और चंद्रकला डांस अकादमी दिल्ली की ओर से नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। इसके बाद काफी देर के इंतजार के बाद मंच पर संगीत जगत के उभरते हुए कलाकार हंसराज रघुवंशी का आगमन हुआ। 

शिव भजनों पर झूमे भक्त 

लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हंसराज का स्वागत किया। मंच पर सबसे पहले उन्होंने अपने प्रसिद्ध शिव शिव संकरा, शिव समा रहे,  ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया प्रस्तुत किया। यहां उन्होंने राधे बोल, राधे बोल, मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी और गंगा किनारे भजन गाए तो पांडाल में लोग हाथ उठाकर नाच उठे।

शिव भजनों का यह दौर देर रात तक यूं ही जारी रहा। सम्पूर्ण मेला स्थल की भीड़ पंडाल में जुट गई। हंसराज रघुवंशी ने करीब एक दर्जन भजन गाए। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह,  उप्र ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, एसएसपी अभिषेक यादव,डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

शिव भजन गायक से मिलने को ललायित दिखे लोग

ब्रज रज उत्सव में आए मुख्य गायक हंसराज से मिलने के लिए लोग ललायत दिखे। मंच पर प्रसूति के दौरान लोगों की था कोशिश जारी रही। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते लोगों को मायूसी मिली।

सपेरा ग्रुप की बीन बनी आकर्षण

ब्रज रज उत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं इसमें बीन की प्रस्तुति ग्राम बसई शेरगढ़ के मानिकचंद सपेरा के ग्रुप ने दी।  हरप्रसाद राजपूत ने चग वादन प्रस्तुत किया। इसके अलावा मसक पर भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। महिपाल सिंह कामर वालों ने नगाड़ा बजाया। इसके अलावा उज्जैन के श्री भस्म रमैया भक्त दल ने भी मेले के प्रांगण में अपने संकीर्तन की प्रस्तुति दी।
 
विज्ञापन

पहले दिन उमड़ी भीड़

ब्रज रज उत्सव में पहले दिन ही भीड़ उमड़ पड़ी। मेला स्थल पर एक ओर खानपान की स्टॉल लगी थीं तो दूसरी ओर बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगे हुए थे। चाट पकौड़ी के शौकीन लोगों की भीड़ खानपान की स्टॉलों पर जुटी रही तो दूसरी ओर बच्चे झूलों के लिए मचलते रहे।

हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन

ब्रज रज उत्सव में हस्तशिल्प कला का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। हस्तशिल्प की कई दुकानें उत्सव में लगी हैं। लोगों का रुझान  हस्तशिल्प के सामानों में दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें