मथुरा। जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का २६००वां जन्म जयंती महोत्सव जैन सिद्घक्षेत्र चौरासी में मनाया जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर जैन मंदिर चौरासी में १०८ दीपकों द्वारा भव्य आरती की गई। सायं ७ बजे जंबूस्वामी वाटिका में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें महावीर स्वामी के संदेशों से जुड़े भजन गाए गए। इसमें मथुरा, आगरा, भरतपुर सहित आसपास के अन्य जनपदों से आए भक्तों ने भक्तिरस पान किया। व्यवस्था अमरकांत मिश्र ने संभाली। कार्यक्रम में एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, जैन मंदिर के अध्यक्ष सेठ विजय कुमार, सेठ राहुल जैन, वीरेंद्र जैन, गंभीर सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह, राजीव जैन, प्रमोद कुमार, जिनेंद्र शास्त्री, विशेष जैन, मुकेश जैन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। संवाद