फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1.46 करोड़ से होगा भगवती मंदिर मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद प्रशासन के प्रयास सफल हो गए। मथुरा-वृदावन विकास प्राधिकरण 1. 46 करोड़ की लागत से भगवती मंदिर को जाने वाले 600 मीटर लंबे मार्ग का सीसी सड़क का निर्माण कराएगा। इसके लिए प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर में पहली बार 600 मीटर लंबे भगवती मंदिर का निर्माण कराएगा। इससे पूर्व भी आंबेडकर पार्क से पुल तक का सड़क मार्ग का काम हो चुका है, जबकि तीसरे मार्ग बल्देव गंज से निकासा तक की निर्माण प्रकिया चालू है।

चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर नगर के इस प्रमुख मार्ग के निर्माण की मांग रखी। जिसको गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने एमवीडीए की बोर्ड बैठक में अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत इस मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ 46 लाख रुपये स्वीकृत दे दी। इस मार्ग को होली गेट प्राइमरी विद्यालय से वाल्मीकि पार्क चौराहा निकट रामलीला ग्राउंड तक निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि करीब 600 मीटर के इस मार्ग को 5.5 मीटर सीसी, अन्य दोनों हिस्सों को टाइल्स से उच्च क्वालिटी का बनाया जाएगा। जिससे मां भगवती मंदिर, बालाजी मंदिर, राधामाधव मंदिर, शनिदेव मंदिर गोमती सरोवर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही भातू काॅलोनी, तांगडा मोहल्ला, ब्राहम्णपुरी, वाल्मीकि बस्ती, माहौर बस्ती आदि क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

चेयरमेन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद मार्ग में लगे वृक्षों पर कलर लाइट व आसपास में बेहतर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नगर के विकास में विशेष सहयोग के लिए मंडलायुक्त का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें