फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: झाड़ी हनुमान मंदिर पर पक्के पंडाल में होगी भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि वह झाड़ी हनुमान मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए संकल्पबद्ध हैं। झाड़ी हनुमान के प्रति उनका बाल्यकाल से ही लगाव रहा है। अब झाड़ी वाले बाबा के भक्तों को अगली भागवत कथा पक्के पंडाल में सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन



ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से नौहझील स्थित झाड़ी हनुमान मंदिर पर कथा पंडाल बनाया जा रहा है। मंगलवार को शिलान्यास समारोह के मौके पर विधायक ने पंडाल के लिए स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा से मांट विधानसभा क्षेत्र के स्थलों के विकास की बात कही। शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि बृजवासी होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने पंडाल बनने में देरी पर झाड़ी वाले बाबा से क्षमा भी मांगी। कहा कि वे बचपन से बजरंगबली की भक्ति करते हैं। मंदिर के विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. पदम सिंह शर्मा ने कहा कि मंदिर नौहवारी-नरवारी क्षेत्र ही नहीं ब्रजमंडल में पवित्र धाम है। पंडाल बनने के बाद मंदिर प्रांगण की अनुपम छटा सबका मन मोह लेगी। जगद्गुरु नाभा द्वाराचार्य सुतीक्ष्ण दास महाराज ने बृजवासियों की महिमा का बखान करते हुए कहा कि झाड़ी वाले का धाम आपके हृदय में भक्ति का जीता जागता उदाहरण है। ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने आभार जताया। इससे पूर्व मंत्रोच्चार के मध्य अतिथियों ने पूजन किया। पन्नालाल पाठक, भीमसेन शर्मा, रामवीर सिंह, रणवीर सिंह, देवकी, एनडी पाठक, प्रशांत गुप्ता, उमाकांत कटारा, मनीष जिंदल, महावीर विधूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सुदामा दास महाराज के नाम से होगा पंडाल
सुदामा कुटी वृंदावन के महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा से कहा कि पूर्व में बने पंडाल का नाम उनके बाबा गुरु सुदामा दास महाराज के नाम से था। इस पंडाल का नाम भी उन्हीं के नाम से होना चाहिए। इस पर मिश्रा ने अपनी स्वीकृति जाहिर की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें