असकुंडा घाट पर कथा अमृत बरस रहा है। यहां यमुना में द्वारकेशलाल महाराज की कथा चल रही है। नाव को रोक कर कथा मंच बनाया गया है।
श्रद्धालुअ भी नाव में बैठकर कथा श्रवण करते रहे। रविवार को यहां कथा सुनने आये लोगों ने यमुना में दीपदान किया। इस मौके पर बालकृष्ण परशुराम, गोपालकृष्णा बालमुकुंद, मुम्बई मनोज भाई, शेल शाह, अमेरिका से आये जयसुख भाई पटेल, हंसा पटेल, सागर, पुनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।