फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आय-व्यय का ब्योरा नहीं देने से नाराज बार कोषाध्यक्ष ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के खिलाफ मंगलवार से धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बैंक खातों का विवरण और बार एसोसिएशन की आय-व्यय का ब्यूरो नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। कचहरी परिसर स्थित गेट नंबर तीन पर बरगद के पेड़ के नीचे वह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन बैठकर विरोध दर्ज कराएंगे।

बृजेश कुमार गौतम का कहना है कि अध्यक्ष से बीते 6 माह से बैंक खातों का विवरण और आय-व्यय का ब्योरा मांगा जा रहा है। लगातार उस पक्ष से टालमटोल की जा रही है। इधर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. मदन गोपाल ने कहा कि कोषाध्यक्ष अपने तरीके से बार संचालन चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि संविधान में सचिव और कोषाध्यक्ष को अध्यक्ष के सामने तीन महीने बाद बैठक करने का नियम है। तीन महीने का हिसाब दिया जा चुका है। अब तीन माह बीतने के बाद हिसाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें