मांट। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित सचिव को एसडीएम कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
बुधवार को एसडीएम रितु सिरोही द्वारा कोर्ट में राजेंद्र बनाम पीता वाद में सुनवाई की जा रही थी। बार एसोसिएशन के सचिव आलोक जायस द्वारा उभय पक्ष के अधिवक्ता को पैरवी करने से रोका गया और बार बार कोर्ट की कार्यवाही में अनावश्यक हस्तक्षेप किया गया। ऊंची आवाज में बोलकर कोर्ट की कार्यवाही में व्यवधान पैदा किया गया। बार बार चेतावनी देने के बावजूद कोर्ट की मर्यादा और अनुशासन को नहीं बनाए रखा गया, जो कोर्ट की अवमानना की श्रेणी में आता है। एसडीएम रितु सिरोही द्वारा आलोक जायस को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह के जवाब दें, कि क्यों न उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च न्यायालय/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को लिख दिया जाए। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि नोटिस जारी किया गया है। संवाद