फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव: छिटपुट विवाद के बीच 96.21 फीसदी मतदान, मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। दि मथुरा बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चुनाव के लिए शुक्रवार को छिटपुट विवाद के बीच शाम तक 29.21 फीसदी मतदान हुआ। कचहरी परिसर स्थित बौहरे कन्हैया लाल सभागार में सुबह साढ़े नौ बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान पंजीकृत 2903 मतदाताओं में से 2793 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी के साथ छह पदों के लिए मैदान में उतरे 33 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतगणना शनिवार को होगी और देर शाम तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

कचहरी स्थित मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाए गए। इन पर 2793 वोट पड़े, वोटिंग के दौरान हल्की-फुल्की नारेबाजी और एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी का दौर जारी रहा। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधे तौर पर कांटे की टक्कर है। वहीं, सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। शाम पांच बजे निर्वाचन अधिकारी ने मतदान का समय खत्म होने का एलान किया और आरओ द्वारा खुद मतपेटिकाएं सील कराई गईं। शनिवार सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतदान के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा मौजूद रहे। वोट डालने आए बुजुर्ग अधिवक्ताओं का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन





डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ मतदान: मतदान सुबह आठ बजे से प्रस्तावित था, लेकिन मतदान कार्य में लगाए गए कुछ अधिवक्ता देरी से पहुंचे। इस कारण मतदान 9.30 बजे के बाद शुरू हो सका।





फर्जी वोट पड़ने पर रोका मतदान

दोपहर करीब ढाई बजे फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया। छह मतदाता ऐसे थे, जो वोट डालने पहुंचे तो पता लगा कि उनका वोट किसी के द्वारा पहले ही डाल दिया गया है। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को समझाया, छह वोट टेंडर डाले गए। एक वोट को निरस्त किया गया।



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान

मतदान के लिए पुलिस ने सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए थे। सीओ, इंस्पेक्टर ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। एसपी सिटी व प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन निगाह बनाए रहे। इधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व उनकी टीम ने मतदान केंद्र के अंदर की व्यवस्थाएं संभालीं।



सूरज चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान

सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दस बजे तक ज्यादातर अधिवक्ता मतदान करने नहीं पहंचे। दोपहर 12 बजे तक करीब 800 वोट ही पड़े। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ा और तापमान में बढ़ोतरी हुई, अधिवक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदाताओं को प्रत्याशी व उनके एजेंट अपने पक्ष में करने की भी कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन




नारेबाजी से गरमाया माहौल: दोपहर में केंद्र के बाहर भीड़ अधिक हो गई। इससे प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपने-अपने पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी गई। इस पर कुछ प्रत्याशियों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें