फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन परिक्रमा मार्ग में आज वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। देवोत्थान एकादशी पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ के दृष्टिगत वृंदावन पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में सभी छोटे- बड़े वाहनों के संचालन पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगा दिया है। सिविल और यातायात पुलिस ने बुधवार शाम से ही परिक्रमा मार्ग के सभी लिंक रोडों और तिराहे-चौराहों पर बैरियर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को परिक्रमा मार्ग में पानीघाट के पास कार द्वारा महिला परिक्रमार्थी में टक्कर मारने की घटना से सबक लेते हुए वृंदावन पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से देवोत्थान एकादशी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। प्लान के तहत बुधवार शाम से बृहस्पतिवार देर शाम तक परिक्रमा मार्ग में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में 10 प्वाइंटों पर पानीघाट तिराहा, सौ शैय्या अस्पताल, कैलाश नगर मोड़, चामुंडा तिराहा, मल्टीलेवल पार्किंग, सुनरख तिराहा, हरेकृष्ण ऑर्चिड रोड, रुक्मणि विहार एवं बसेरा बैकुंठ तिराहा पर बैरियर लगाकर एक दरोगा, दो सिपाही तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा एकादशी पर लाखों परिक्रमार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वृंदावन परिक्रमा मार्ग में वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाई है। यह रोक बृहस्पतिवार देर शाम तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें