फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कान्हा की नगरी में 151 फीट लंबी गुफा में बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन, एक झलक पाने को लगी भक्तों की कतार

Tue, 29 Aug 2023 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में कान्हा की नगरी में 151 फीट लंबी गुफा में बाबा बर्फानी ने दर्शन दिए। आराध्य की एक झलक पाने को भक्तों की कतार लगी रही। 
विज्ञापन
Mathura: कान्हा की नगरी में 151 फीट लंबी गुफा में बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में 151 फीट लंबी बर्फ की गुफा। गुफा में नाचते गाते शिवगण। पहाड़ों के बीच में बहते झरने, पेड़-पौधे। गुफा में जगह जगह बनाए गए बर्फ के पहाड़। इसी गुफा में विराजमान सात फीट के बर्फ से बने बाबा बर्फानी के दर्शन कर भक्तों को लगा कि जैसे वह साक्षात बाबा अमरनाथ के दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


सेल्फी प्वांइट के रूप में चंद्रयान-3 को भी प्रतीकात्मक रूप से यहां रखा गया। इसके पास खड़े होकर युवाओं और बच्चों को तो छोड़िए, बुजुर्ग भी सेल्फी लेने में पीछे नहीं रहे। इसी तरह बाबा केदारनाथ की झांकी भी दर्शन हुए। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रात में एक बजे तक भक्तों की कतारें लगी रही। 

यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखे। उन्हें यहां मेले जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था। यह नजारा महाविद्या कॉलोनी स्थित बाबा नर्मदेश्वर मंदिर का था। जहां मंदिर समिति द्वारा बाबा अमरनाथ की गुफा बनाई गई और भक्तों को दर्शन कराए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें