फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के मंदिर भी खुलवा दें सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। लॉक डाउन में शराब की दुकान तो खुल गईं, पर अभी तक मंदिर नहीं खुल सके। संत और धर्माचार्यों ने ब्रज के मंदिर खुलवाए जाने की मांग सरकार से की है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने कहा कि सरकार को मंदिर खुलवा देने चाहिए, इनसे जुड़े लोगों को कामकाज मिल सके। महंत अधिकारी गुरुजी ने कहा कि शराब की दुकान खोलने में जिस प्रकार सरकार ने दिलचस्पी दिखाई है, उसी इच्छाशक्ति से मंदिर भी खुलवा दे। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि उनकी ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से वार्ता हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है जल्दी संतों और धर्माचार्यों की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी जाएगी। मंदिर खुलने लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें