फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बाॅर्डर की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस गंभीर

विज्ञापन
फोटो1ः राजस्थान बाॅर्डर पर एसएसपी के निर्देश पर तैनात सीओ गोवर्धन जितेंद्र सिंह व चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। राजस्थान बाॅर्डर पर विगत दिनों भरतपुर पुलिस से हुए विवाद के बाद सीमा की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस गंभीर है। राजस्थान बाॅर्डर का समय-समय पर जिला प्रशासन के अधिकारी हाल जानने में लगें है। रविवार को मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित राजस्थान सीमा पर मगोर्रा व भरतपुर की पुलिस में प्रवासी मजदूरों के प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद राजस्थान बाॅर्डर की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस गंभीर दिखाई दी। इसे लेकर आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा को लेकर कडे़ निर्देश दिये। साथ ही भरतपुर सीओ हवासिंह की कार्यशैली से नाराज दिखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0गौरव ग्रोवर के निर्देशन में बाॅर्डर पर कई उपनिरीक्षकों समेत पुलिस कर्मियों तैनात रहे। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जितेंद्र सिंह ने बताया कि आईजी आगरा राजस्थान पुलिस द्वारा किये व्यवहार को लेकर गंभीर दिखाई दिये। और सीमा पर लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें