फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबगों ने की दलितों के साथ मारपीट, चार लोगों के खिलाफ दर्ज एससीएसटी मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा के गांव पाली डंूगरा में दो दिन पूर्व दलित परिवार के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोंग करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना में एक महिला समेत पांच लोगों गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मामले में पुलिस ने एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।  मगोर्रा के गांव पाली डंूगरा में दो दिन पूर्व गांव के ही आधा दर्जन दंबग लोगों दलित परिवार पर हमला कर दिया। और जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। घटना में देवचरन, लटूूरी, सुनील, पप्पी व सुमन के गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चंदन सिंह, पप्पू, ओपी, संतोष के खिलाफ एससीएसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी रोहन सिंह का कहना है कि मामलें में चार लोगों के खिलाफ धारा एससीएसटी में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही नामजदों को गिरफ्तार किया जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें