मथुरा । राजस्थान बोर्डर पर पुलिस तैनात, सीमा में ई-पास से वाहनों के प्रवेश - राजस्थान से आने वाले वाहनों को किया गया चैक - भरतपुर के एसपी के अश्वासन पर कोई कार्यवाही नही करेेगी मगोर्रा पुलिस सौंख। राजस्थान बोर्डर रविवार को हुई घटना को लेकर पुलिस तैनात है। राजस्थाान के जोधपुर से आये प्रवासी मजदूरों को भरतपुर जिला प्रशासन नें क्वारंटीन करने के लिए भरतपुर ले भेज दिया गया है। बोर्डर पर पूर्ण रूप से शांति है। रविवार को राजस्थान बोर्डर पर हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी मगोर्रा पुलिस तैनात रही। एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जीतेंद्र सिंह व थाना प्रभारी रोहन सिंह द्वारा राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों में चैक किया जा रहा है। और बिना अनुमति वाले वाहनों को यूपी सीमा के अंदर प्रवेश नही दिया जा रहा हैं। सीओ गोवर्धन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजस्थान की ओर आने वाले वाहनों के प्रवेश पास के द्वारा ही अंदर सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को भरतपुर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन करने के लिए भरतपुर ले जाया गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस बल राजस्थान बोर्डर पर तैनात है। -----------------------