झगड़े के बाद गांव में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : AMAR UJALA
मांट (मथुरा)। थाना मांट के गांव पर पपरेला में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया जिसमें दोनों तरफ से चले ईंट डंडे और पथराव में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झगड़े में अर्जुन पुत्र सुरेश मुकेश पुत्र भवर सिंह,रवि पुत्र दिनेश चंद आदि घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष राजपाल सिंह ने बताया पैसे लेन देन को लेकर झगडा हुआ है। जिसमें प्रताप,हरेंद्र कुमार,राजू,अजीत सिंह,अजय कुमार, गोलू, राहुल सिंह व सुखराम आदि घायल हुए है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया क वादी अर्जुन पुत्र सुरेश निवासी पपरैला पर राहुल पुत्र महावीर व रामू पुत्र सुन्दरलाल पुरानी रंजिश को लेकर हरेन्द्र पुत्र राजपाल, अजीत पुत्र गिर्राज सिंह,राजू पुत्र गिर्राज सिंह, अज्जो पुत्र जगदीश सिंह के साथ घर में घुसकर कर मारपीट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।