ब्रज विरक्त पद्मश्री रमेश बाबा
- फोटो : AMAR UJALA
बरसाना (मथुरा)। ब्रज के परम विरक्त संत श्री रमेश बाबा ने कहा कि आज सारी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। सरकारे लॉक डाउन करने पर मजबूर है ऐसी महामारी की दवा भगवन नाम है। ब्रज विरक्त संत रमेश बाबा ने कोरोना महामारी की दवा केवल भगवन नाम है। और साथ ही कहा हमारी सांस्कृतिक विरासत इतनी महनीय है कि उसका सेवन समस्त आपदाओं से मुक्ति दिला सकती है। भारत भूमि रिषि महर्षियों की जन्म दात्री है जिन्होंने हर समस्या के निदान का मार्ग प्रशस्त किया है।मीरा बाई ने विष पान किया और अमर हो गई। हम सब को भी अपनी सांस्कृतिक आस्था के साथ जीना चाहिए। भगवन आराधना व योग का आश्रय के साथ चलें किसी का बाल भी बांका नहीं होगा। यह एक प्रत्यक्ष चमत्कार है कि बड़े बड़े सम्पन्न राष्ट्रों की तुलना में हमारे देश में महामारी का उतना प्रभाव नहीं है क्यों कि यहां की संस्कतिति बहुत समृद्ध है। बाबा ने कहा कि सब को भगवन नाम योग का आश्रय अवश्य लेना चाहिए।और सरकार द्वारा नियमो का पालन अवश्य करे।