बरसाना (मथुरा)।ब्रज रसिक संत बिनोद बाबा ने कहा आज सारी दुनिया कोरोना बीमारी से त्रस्त है।सरकारे कोरोना के सामने पस्त है।लॉक डाउन को मजबूर है। लेकिन सभी सुखों दुखो की दवा केवल भगवान नाम मे समाईत है।भगवान नाम स्मरण से सब प्रकार के रोग दोष का निवारण संभव है। जहां विज्ञान का भी प्रवेश नहीं ऐसा हमारे सनातन धर्म का इतिहास प्रमाण है लगभग वर्ष 1900 के आस पास जब बंगदेश में नवग्रह अशांत होने के कारण स्वरूप प्लेग जैसी महामारी का प्रकोप हुआ था तो भगवन् नाम के व्यापक संकीर्तन के प्रभाव से तत्कालीन समय बड़े बाबा श्री राधा रमन चरण दास ने उस महामारी को समाप्त कर दिया था।भगवान कभी कभी इस चराचर जीव जगत को आइना दिखाते है कि रे जीव तू मेरी सत्ता को छोड़कर विपरीत दिशा की ओर मत जा एक छोटा सा वायरस सम्पूर्ण जगत को जब हिला सकता है तो तेरी क्या सामर्थ्य है।भगवान कभी कभी विपरीत परिस्थिति देकर समझाते है की मिथ्या अभिमान करने से कोई लाभ नहीं समस्त पाप और अमंगलो का नाश भगवन् नाम से संभव है इसीलिए भगवान की शरण ग्रहण करो। साथ ही बाबा महाराज ने बताया कि सरकार के बताए नियमो का पालन करते हुए भगवान नाम का स्मरण करो।इस कोरोना नामक बीमारी को भगवान बहुत जल्दी ही समाप्त करेंगे।