सौंख (मथुरा) l लॉकडाउन के चलते कस्बे में खुली डॉक्टरों की दुकानों को लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने दौरा किया l स्थानीय चिकित्सको हड़कम्प मच गया l शुक्रवार को जिला प्रशासन के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के चिकित्सा अधीक्षक डा रूपेंद्र सिंह चाहर ने दौरा l इस दौरान स्थानीय चिकित्सक व मेडिकल की दुकानें खुली मिली l जबकि प्रशासन का दुकानों को खोलने का कोई आदेश नही हैं l बिना आदेश के खुले मिले मेडिकल और चिकित्सकों को नोटिस थमाये l इससे डॉक्टरों और मेडिकल संचालको में अफरा तफरी मच गई l डॉक्टर दुकानों की शटल बन्द क्र भाग गये l चिकित्सा अधीक्षक डॉ रूपेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कस्बा में डॉक्टर और मेडिकल खुलने की शिकायत पर चेकिंग की गई l डॉक्टर व मेडिकल संचालको को बिना अनुमति के खुलने पर नोटिस थमाया हैं l रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जायेगा l इस मौके पर चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह , दिलेर सिंह, रामविलास , ब्रजेश , प्रवीन आदि मौजूद रहे l