फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की तैयारियों का जायजा लेने आए अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। डीएम के साथ गेट पांच से पहुंचे सीएम के मुख्य सलाहकार ने आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी माला, पटुका एवं प्रसाद प्रदान किया। इससे पहले वह वात्सल्य ग्राम पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने वात्सल्य ग्राम चल रही तैयारियों को भी परखा। मुख्य सलाहकार की बैठक में डीएम के साथ कई विभागों के अधिकारी और वात्सल्य ग्राम के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के जगमोहन में लगे पाइप के बारे में जाना। इस पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने बताया कि एएसआई की कैमिकल ट्रीटमेंट की टीम द्वारा सफाई कार्य चल रहा है। वीवीआईपी के आने से पहले इसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें