फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari: नववर्ष पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए गाइडलाइन, पांच जनवरी तक न आएं...; इसलिए की ये अपील

Sat, 30 Dec 2023 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए 5 जनवरी तक करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अगले तीन दिन वृंदावन आने से बचने की अपील की।
 
विज्ञापन
Vrindavan: वीकेंड पर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, लगी तीन किमी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में एक तरफ वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव, वहीं दूसरी तरफ नए साल के मद्देनजर शनिवार से ही भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ने लगेगी। भीड़ नियंत्रण की चुनौती और बीते रविवार दो महिलाओं की मौत के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन ने लोगोंं से अगले तीन दिन वृंदावन आने से बचने की अपील की। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति न लाने की हिदायत जारी की गई है।

विज्ञापन


बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। शुक्रवार से ही देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को वीकेंड के कारण लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। कमोबेश नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी यही हाल रहेगा। 

एक जनवरी को नया साल ठाकुरजी के दर्शनों के साथ मनाने की लालसा लिए लाखों भक्त आएंगे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगोें को साथ न लाने का सुझाव दिया है। वहीं भीड़ को मंदिर में न ठहरने देने और लोगों की सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। पुलिस ने जहां प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन


मथुरा जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वात्सल्य ग्राम में वीआईपी आएंगे। 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को बांकेबिहारी व अन्य मंदिरों के दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। लोगों से अपील की है कि बुजुर्ग और बच्चों को तीन दिन वृंदावन न लाएं। क्योंकि भीड़ में उन्हें काफी असुविधा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें