फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दानघाटी मंदिर के सेवायत पर धारदार हथियारों से हमला, छिपकर बचाई जान...जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jul 2024 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बदमाशों ने लोहे के पाइप व अन्य हथियारों से उनके दोनों पैर पर वार कर लहूलुहान कर दिए। इसके बाद तमंचा हवा में लहराते हुए डीग अड्डे की ओर भाग गए।
 
विज्ञापन
घायल सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन स्थित गिरिराज महाराज दानघाटी मंदिर के सेवायत पवन कुमार कौशिक पर बीती देर रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। सेवायत सेवा की बोली लगाकर घर लौट रहे थे। सरेराह आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सेवायत को लहूलुहान कर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की सेवा का ठेका सेवायत परिवार के लोगों द्वारा बोली लगाकर लिया जाता है। शुक्रवार की रात मानसी गंगा के समीप खेरा मोहल्ला निवासी पवन कुमार कौशिक सेवा की बोली में शामिल होकर मंदिर से बाजार की ओर जा रहे थे। दूसरी परिक्रमा के शुरुआती मोड़ पर सरेराह खड़े आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। हाथ में लगी रॉड, लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह पवन ने हमले से अपने सिर को बचा लिया। बदमाशों ने पैरों पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन उन्हें फरीदाबाद ले गए हैं। पीड़ित सेवायत के पिता सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद रात में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें