मथुरा। शहर कोतवाली के बीएसए रोड के स्थित एक शॉपिंग स्टोर में कुछ युवकों ने शनिवार शाम कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक कपड़े चोरी कर रहे थे। कर्मचारी ने विरोध किया। इसी बात पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए ले एकत्रित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
कर्मचारी तैय्यब अली ने बताया कि तीन शोरूम में प्रथम तल पर आए। कपड़े देखना शुरू किया। युवकों ने दो शर्ट और दो टी शर्ट में लगे सेंसर टेग तोड़ दिए, और उन्हें चोरी की नियत से छिपाने लगे। युवकों द्वारा सेंसर टेग तोड़ते और कपड़ों को छिपाते हुए देख लिया। इसका विरोध करने पर तीनों युवकों ने उससे मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।