फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी का शीशा तोड़ा
ट्रक चालक और भाई ने की गाली-गलौच और जान से मारने की दी धमकी, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ट्रक चालक और उसके भाई ने एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, उसके बाद गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर चालक और उसके भाई के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है। गोकुल बैराज मोड़ पर एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा टीम के साथ वाहनों की चेकिंग में जुटे हुए थे तभी 10 पहिया ट्रक गुजरा। एआरटीओ ने ट्रक को रुकवा लिया। ओवरलोड बताते हुए चालक को जुर्माना भरने की बात कही। इसी बीच चालक का भाई आ गया। चालक और उसके भाई ने एआरटीओ की गाड़ी का शीशा डंडा मारकर तोड़ दिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने डस्ट से भरा ट्रक भी कब्जे में लिया है। एआरटीओ की तहरीर पर चालक और उसके भाई के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि चालक श्रीमन नारायण उर्फ नरेश और करण सिंह पुत्रगण राय सिंह निवासी दीपपुरम कॉलोनी, औरंगाबाद सदर बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर डस्ट से भरा ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें