फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मकान में घुसकर आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित मकान में घुसकर आग लगाने और आग से बाइक तथा स्कूटी व अन्य सामान जलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।17 मार्च को कृष्णापुरी निवासी अनीता शर्मा पत्नी स्व. भुवनेश्वर शर्मा के मकान में अंबाखार नाले के पास निवासी बंशी ने घर में घुसकर आग लगा दी। आग से मकान के अंदर रखी स्कूटी तथा बाइक जल गई। साथ ही आरोपी घर से लोहे की राॅड भी चुराकर ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने मामले की विवेचना एसआई जितेंद्र सिंह को सौंपी। पुलिस ने मंगलवार की प्रात: क्लेंसी स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई लोहे की राॅड भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें