फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार साइबर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

-------------
फोटो
चार साइबर ठग गिरफ्तार
- ४० हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने चार शातिर साइबर ठगों को दौलतपुर के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके कब्जे से ४० हजार नकद और ६ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि एसएचओ नितिन कसाना और एसआई राजवीर सिंह कसाना ने चार शातिर साइबर ठगों को पकड़ा है। पकड़े गए सुभाष, सूरज भाई हैं। वहीं गनी खां और सद्दीक भी भाई हैं। ये दौलतपुर, गोवर्धन के रहने वाले हैं। ठग ट्रू कॉलर, फेसबुक आदि सोशल साइट्स से जानकारी हासिल कर पहचान वाला बनकर व्हाट्सएप पर कॉल करते थे। झांसे में लेकर अवैध रूप से खाते से आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में रकम डलवा लेते थे। इनकी कई शिकायतें ऑनलाइन दर्ज हैं। जिनकी जानकारी जुटाई जा रहीं हैं। इनके कब्जे से ४० हजार रुपये और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। गैंग की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पत्रकार वार्ता में एसपी देहात त्रिगुण विनेश, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें