फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह पुलिस ने तीन माह पूर्व एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

बीती 25 सितंबर की रात भीमनगर के निकट एक शव पुलिस ने बरामद किया था। जानकारी करने पर पता लगा था कि युवक ट्रक पर क्लीनर था। पुलिस ने वीरेंद्र पुत्र गोदी लाल निवासी धौरेरा, एत्मादपुर आगरा के रूप में पहचान की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस जांच में जुटी थी और हत्या बता रही थी। रविवार को पुलिस ने वीरेंद्र के हत्यारे ताराचंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी धौरेरा आगरा को मय तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को फरह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है, जो हत्या में प्रयोग किया गया था। हत्या के पीछे कारण रुपयों का लेनदेन बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें