मथुरा। ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के आवेदन 8 जून से 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को विभागीय वेबसाइट के लिंक obccomputertraning.upsdc.gov.in पर आवेदन करना होगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए भारत सरकार से अधिकृत संस्था ''नीलिट'' से मान्यता प्राप्त संस्थाएं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ की वेबसाइट backwardwelfare.up.gov.in पर जारी लिंक obccomputertraning.upsdc.gov.in के माध्यम से 8 जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को आवेदन की प्रति का प्रिंट आउट, समस्त अभिलेखों, विवरणों को संलग्न करते हुए उसकी हार्ड कॉपी निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उप्र लखनऊ/ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मथुरा, के कार्यालय में 21 जून को शाम 5 बजे तक उपलब्ध करानी होगी। निर्धारित समय के बाद मिले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।