फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: मामले में एक और वाद दायर, मस्जिद को बताया मंदिर; कथावाचक बने पक्षकार

Tue, 30 Jan 2024 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले में एक और वाद दायर किया गया है। इसमें मस्जिद को मंदिर बताया गया है। मामले में एक कथावाचक पक्षकार बने हैं। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में एक नया वाद सोमवार को मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में दायर किया गया है। इसमें राधारानी को भी पक्षकार बनाया गया है। वृंदावन के कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर इसमें पक्षकार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शाही ईदगाह मस्जिद को मंदिर होने का दावा किया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह उनके अधिवक्ता हैं। कोर्ट ने वाद पर सुनवाई के बाद उसे स्वीकार करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित इसी प्रकार के अन्य 18 वादों में सुनवाई के लिए समायोजित करने का आदेश जारी करते हुए फाइल ट्रांसफर कर दी है।

पक्षकार कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर के अधिवक्ता किशन सिंह द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद प्रस्तुत किया गया। इसमें वाद कर्ता कौशल किशोर ठाकुर के अलावा सनातन धर्म रक्षा पीठ श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान सहित राधा रानी को भी पक्षकार बनाया गया है। कौशल किशोर ने बताया कि श्रीराधारानी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह केस की पैरवी करेंगी।

ईदगाह पक्ष ने खड़ा किए वाद पर सवाल

शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव व अधिवक्ता तनवीर अहमद ने वाद को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लगातार एक ही मामले को लेकर वाद दायर किए जा रहे हैं। एक-दूसरे की नकल कर वाद दायर किए जा रहे हैं। सभी वाद आधारहीन हैं। कोई भी दस्तावेजी कागजात पेश नहीं करते हैं, जो लोग वाद दायर कर रहे हैं, वह जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारी नहीं हैं, उनको वाद दायर करने का विधिक अधिकार भी नहीं है। कोर्ट में इस बात को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें