फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर शनिवार शाम ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर शाम को ट्रेन से उतरते समय 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने कपड़ों की तलाशी ली। वृद्ध की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान कानपुर नगर निवासी मुनीर अहमद के रूप में हो गई। उनके पास से मिले फोन नंबर पर जीआरपी ने जब संपर्क किया तो बताया कि वृद्ध का कोई नहीं है। कानपुर में वह अकेले रहा करते थे। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि वृद्ध का दुनिया में कोई नहीं है। जीआरपी द्वारा शव का मुस्लिम रीति से अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें