फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगी लंबी कतार...भीड़ नियंत्रित करने में बेबस नजर आई पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 02:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी बेबस नजर आए।
 
विज्ञापन
Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा केवृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर भीड़ के दबाव में धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे, लेकिन शाम को श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर आराध्य के सहज दर्शन हुए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी की संकरी गली तक और जुगल घाट से मंदिर के द्वार तीन तक भीड़ रही। भीड़ के दबाव के बीच पीछे से लग रहे धक्के खाते हुए श्रद्धालु बड़ी मुश्किल से मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचे। मंदिर भी खचाखच भरा रहा, लेकिन शाम के समय मंदिर के प्रवेश मार्गों पर स्थिति सामान्य रही।

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि अमावस्या शुक्रवार को थी, लेकिन कुछ लोगों ने शनिवार को भी मानी है। इसलिए ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को स्थिति सामान्य हो गई। उम्मीद है कि रविवार को भी ठाकुरजी के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें