वृंदावन (मथुरा)। अमेरिका से वृंदावन आई एक युवती मंगलवार को बेहोश अवस्था में मिली। वह पहले दिल्ली पहुंची और वहां से वृंदावन आई।
युवती रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में नारायण टावर के पास बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती का नाम स्नेहाबैन मैहुल पटेल है। वह अमेरिका की रहने वाली हैं। अकेली ही अमेरिका से आई थीं। पुलिस दूतावास को जानकारी देने की बात कह रही है।