छाता। कोतवाली क्षेत्र के तरौली जनूबी गांव में धान की कटाई को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित गौरव ने आरोप लगाया है कि गांव के राजा ने उस पर अवैध हथियार से फायर किया। गोली दुकान के शटर पर लगी और गौरव बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी झगड़ा हुआ है। हालांकि, प्राथमिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद