फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-2023: भरतपुर के आकाश चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दिखाएंगे जलवा, टीम ने 20 लाख में खरीदा

Sat, 01 Apr 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर

सार

कभी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल चुके भरतपुर के आकाश को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। वह टीम की तरफ से अपना जलवा दिखाएंगे। किसान के बेटे ने मात्र सात वर्षों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।  
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंगस की टीम में खेलेंग क्रिकेटर आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर के किसान परिवार का बेटे आकाश को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। अब आकाश आईपीएल में अपने जलवे बिखरेंगे। आकाश ने छोटे से गांव से निकलकर यह आसमानी छलांग लगाई है।

विज्ञापन


जिले की नगर तहसील के गांव नगला रामरतन निवासी आकाश सिंह को शुक्रवार से शुरू हुए आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने 20 लाख रुपये बेस प्राइस पर खरीदा है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आकाश का चयन आईपीएल में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि आकाश सिंह जिले से दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में खेलेंगे। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम से भी खेल चुके हैं

इससे पूर्व राहुल चाहर मुंबई इंडियंस की टीम में खेल चुके हैं। आकाश ने यह उपलब्धि मात्र सात वर्ष के क्रिकेट शुरू करने के दौरान ही प्राप्त की है। आकाश सिंह अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। भारतीय टीम विश्व में उपविजेता रही। आकाश इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल चुके हैं।

135-140 गति से फेंकते हैं गेंद

चेन्नई सुपरकिंग में चयनित आकाश सिंह 135 से 140 की गति से गेंद फेंकते हैं। खास बात यह है कि वह दोनों तरफ ऑफ एवं लेंग में गेंद स्विंग करते हैं। आकाश सिंह किसान परिवार से हैं। परिवार के जीविकोपार्जन का आधार खेती-बाड़ी है।

आकाश सिंह के नाम उपलब्धि-

  • अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।
  • अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन।
  • राजस्थान रॉयल्स टीम से आईपीएल खेल चुके हैं।
  • राजस्थान की सीनियर टी-20 टीम में खेल चुके हैं।
  • विभिन्न आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व।
  • अंडर-16, अंडर-19 एवं अंडर-25 की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें