फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगरा के युवक ने मथुरा में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा में किराए के मकान में शुक्रवार तड़के आगरा के युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस आर्थिक तंगी को इस कदम की वजह मान रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन



आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के जयपुर हाउस निवासी शालू (35) पायल कारीगर था। वह काफी समय से पत्नी व चार बच्चों के साथ जयसिंहपुरा स्थित स्कूल के पास किराए के मकान में रहता था। घर में ही पायल का काम करता था। बृहस्पतिवार रात को वह पत्नी, बच्चों के साथ सो रहा था। पुलिस को पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिजनों के सोने के बाद शालू दूसरे कमरे में चले गए।

शुक्रवार तड़के आंख खुलने पर पति को कमरे में न पाते हुए उनकी तलाश की। दूसरे कमरे में साड़ी के फंदे पर पति लटका था। इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी तक आर्थिक तंगी समझ में आ रहा है। बाकी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें