फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ता को आई मौत, सीने में हुआ दर्द और जमीन पर गिर गए...फिर न उठ सके

Mon, 09 Sep 2024 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पोस्टमार्टम हाउस पर एक अधिवक्ता को चुपके से मौत आई। उनके सीने में दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद वो नहीं उठ सके। तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दिल्ली की युवती द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराने के लिए मृतक युवती के परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


मांट राजा निवासी युवा अधिवक्ता किशोर सिंह राघव मृतक युवती के परिवार के साथ रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस गए थे। यहां उनके साथ युवती के पिता के अलावा चतुर्भुज निषाद, पंकज सिंह एडवोकेट आदि भी थे। पुलिस के अनुसार जैसे ही वह पोस्टमार्टम हाउस के गेट पर गाड़ी से उतरे और अंदर की ओर जाने लगे। तभी किशोर सिंह राघव जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजन ले गए शव, नहीं दी रविवार शाम तक तहरीर
दिल्ली निवासी एवं ब्रज चिकित्सा संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय मीनू के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को रविवार देर शाम तक तहरीर नहीं मिली। मीनू के परिवार वाले मथुरा आए। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें थाना हाईवे पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें