फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा नगर निगम में फर्जी दस्तावेज से हासिल की नौकरी, आरोपी की जांच में जुटे अपर नगर आयुक्त

Mon, 21 Oct 2024 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा नगर निगम के एक बाबू पर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने का आरोप है। इस मामले की जांच अपर नगर आयुक्त ने फिर शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में नगर निगम के एक बाबू की जांच अपर नगर आयुक्त ने फिर शुरू कर दी है। पार्षद की शिकायत पर तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा कराई गई जांच की फाइल निगम कार्यालय से गुम हो गई है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड 56 के पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज ने पिछले दिनों मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से की शिकायत के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निगम के बाबू विवेक शर्मा की जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रामजीलाल द्वारा शुरू कर दी है। बाबू की पूर्व में हुई शिकायत और जांच रिपोर्ट खंगाली तो वह कार्यालय से गुम मिली। इस पर बाबू की पूर्व में हुई जांच रिपोर्ट और उसकी फाइल की तलाश की जा रही है।

निगम के कनिष्ठ लिपिक विवेक शर्मा के संबंध में नगर निगम के वार्ड 56 के पार्षद ने नगर आयुक्त से गत दो अक्तूबर को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति की शिकायत की थी। इस मामले में 2019 में तत्कालीन नगर आयुक्त समीर वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में नियुक्ति के लिए फर्जी प्रमाणपत्र का उपयोग पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने लिपिक को कारण बताओ नोटिस दिया था।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त रामजीलाल ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर मृतक आश्रित में लिपिक के पद पर नियुक्ति के मामले की जांच नगर आयुक्त के निर्देश पर फिर शुरू कर दी है। इस मामले में जांच कर पांच दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें