फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का लालच: युवती न समझ सकी युवक के इरादे...होटल में बुलाया, ऐसी घिनौनी करतूत; जीवन कर दिया बर्बाद

Mon, 21 Oct 2024 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 एक युवती की फोन पर दोस्ती हुई। आरोपी ने उसे नौकरी के बहाने होटल में बुलाया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नौकरी दिलाने के बहाने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को कस्बा छाता निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्तूबर को उसे नौकरी दिलाने के बहाने आगरा के थाना अछनेरा स्थित बबरौद निवासी घनश्याम ने मथुरा बुलाया। वह मथुरा आई तो उसे अपने साथ बैराज रोड स्थित एक होटल ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

 पीड़िता अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसके बाद वह परिजन के साथ थाने आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह यमुना बैराज पुल के कच्चा रास्ता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शटरिंग का कार्य करता है। उसकी फोन पर युवती से बात हुई। युवती को अपनी बातों में फंसाकर नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें