फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसान की जमीन पर लाखों का लोन लेने वाला लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पुलिस ने किसान को गुमराह कर फर्जी तरीके से लाखों का लोन लेने वाले लेखपाल को शनिवार को अटल्ला चुंगी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पिछले एक साल से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकराया निवासी किसान राम खिलाड़ी ने वर्ष 2022 में थाना फरह के गांव माल एवं हाल निवासी बुद्धविहार भरतपुर रोड थाना हाईवे निवासी लेखपाल हरी शंकर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें किसान ने लेखपाल हरीशंकर पर आरोप लगाया कि उसने बैंक से होम लोन दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2010 में आधार कार्ड और कागजात ले लिए। उसके नाम जमीन के आधार पर 4.50 लाख रुपये का लोन ले लिया।
इस बात की जानकारी किसान को तब हुई जब बैंक से लोन की रकम वसूली का नोटिस पिछले वर्ष 2022 में आया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल ने फर्जी तरीके से ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स से ऋण ले लिया था। लंबे समय से वांछित चल रहे लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें