फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर हादसों पर लगेगा अंकुश, समिति तय करेगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की जांच कर रही समिति हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इंतजाम पर विचार कर रही है। सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर हादसों पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है।? इसी तरह के तमाम बिंदुओं पर समिति ने विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं। हालांकि जांच समिति अपने स्तर से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएगी।
विज्ञापन


ऐसे कम हो सकते हैं हादसे
-ब्लॉक स्पॉट के आसपास खंभों पर फॉग लाइट व एंटी-फॉग डिवाइस
-इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस), कोहरे की स्थिति को देख तत्काल डिस्प्ले बोर्ड पर स्पीड लिमिट कम करने का संदेश फ्लैश होना।
-थर्मल सेंसर, कोहरे में दृश्यता कम होने पर वाहनों की दूरी सटीक मिल सके।
-रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार (अगर इंजीनियरिंग गलत हो तो)
-रिफ्लेक्टिव मार्किंग, ब्लॉक स्पॉट क्षेत्र में चमकदार रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं ताकि चालकों को सड़क की लेन स्पष्ट दिखे।
-दार्शनिक संकेत, सफेद और पीली पट्टियों को दोबारा पेंट किया जाए, क्योंकि कोहरे में यही एकमात्र सहारा होती हैं।
-निगरानी व पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी
-गति सीमा का सख्ती से पालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें