फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-54 रामश्री, फाइल फोटो
विज्ञापन

बंदरों के हमले में छत से गिरकर वृद्धा की मौत
सौंख(मथुरा)। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव में बंदरों के हमले में वृद्धा छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बछगांव निवासी रामश्री देवी (83) पत्नी गोपाल प्रसाद सोमवार दोपहर छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी छत पर आए बंदरों के झुंड ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वृद्धा छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। परिजन ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार देर रात वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। प्रधान मंजू चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें