फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक सवार एक कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार एक कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

- आक्रोशित लोगों ने तीन स्थानों पर जाम लगाने की कोशिश की
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बाइक से वृंदावन मिठाई लेने आ रहे एक शिक्षण संस्थान के दो कर्मचारियों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर तीन अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाने की कोशिश भी की। जिसे पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया।
जैंत कस्बा निवासी विजय सिंह (34) अपने साथी कौशल(३०) के साथ रविवार की दोपहर १२ बजे मोटरसाइकिल से एक कार्यक्रमके लिए मिठाई लेने वृंदावन आ रहे थे। तभी जैंत थाना क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के पास पीछे से आते अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जैत पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचवाया। इसी बीच छरौरा और माहेश्वरी हॉस्पिटल के सामने भी आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश की, जिसे हाईवे, वृंदावन और जैंत पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। कौशल की दशा माहेश्वरी हॉस्पिटल में गंभीर बनी हुई है। सीओ छाता प्रवीन मलिक बोले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जिस वाहन से हादसा हुआ है उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें