फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: देवी विसर्जन यात्रा के दौरान दौड़ी तेज रफ्तार जीप, कई लोगों को लिया चपेट में...विद्युत पोल से टकराई

Tue, 15 Oct 2024 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

देवी विसर्जन यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार जीप की वजह से अफरा तफरी मच गई। गलती से एक्सीलेटर दबने से जीप दौड़ गई और आधा दर्जन लोगों को चपेट में ले लिया। गनीमत ये रही कि जीप विद्युत पोल से टकरा कर रुक गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के गोपीनाथ बाजार क्षेत्र में रविवार रात देवी विसर्जन यात्रा के दौरान गाड़ी का एक्सीलेटर दब गया। तेज रफ्तार में दौड़ी गाड़ी की चपेट में आकर 6 लोग घायल हो गए। बाद में गाड़ी विद्युत पोल से जा टकराई।
विज्ञापन


रविवार रात गोपीनाथ बाजार क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक विसर्जन यात्रा में झांकी लेकर चल रही एक जीप अचानक तेज रफ्तार के साथ कई लोगों को टक्कर मारते शीतला मंदिर से सटे विद्युत पोल से टकराकर रुक गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक तौफिक ने बताया कि वह पानी पीने के लिए गया था, उसी दौरान समिति के किसी सदस्य ने जीप में गेयर डालकर एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह हादसा घटित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में घायल लोग अलग-अलग क्षेत्र के हैं। इनके नाम पते नहीं चल सके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें